Dunki Box Office Collection Day 12: जवान-पठान के बाद अब SRK की तीसरी 200 करोड़ी बनेगी डंकी, देखें 12वें दिन का कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 2, 2024, 08:50 AM IST

Dunki Box Office Collection Day 12: शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। हालांकि फिल्म प्रभास की सालार के आगे थोड़ी फीकी पड़ गई है।

Dunki Box Office Collection Day 12 : शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज के बाद से ही काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। शाहरुख खान की पिछली दो फिल्मों जवान और पठान की तरह डंकी को कामयाबी नहीं मिली है, हालांकि फिर भी फिल्म में औसत कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कमाई डबल डिजिट में नहीं हो रही, हालांकि फिल्म प्रभास की सालार से भी आगे चल रही है। कई लोगों का मानना है कि डंकी एक राजकुमार हिरानी के लेवल की फिल्म नहीं है। मूवी में कई जगह शाहरुख खान की एक्टिंग भी काफी औसत रही है। हालांकि कई लोगों का यह भी मानना है कि फिल्म इतनी भी बुरी नहीं है।

End of Feed