बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में ये मूवी रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। अजय देवगन की इस फिल्म की कमाई में दूसरे सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली। 12वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढें-Drishyam 3 Box office: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी Ajay Devgn स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)
दृश्यम 3 की कमाई में आया उछाल (pic credit-instagram)
मंगलवार को कितनी हुई कमाई?
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 8.61 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 6.25 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह मंगलवार को कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे पहले दूसरे रविवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद सोमवार को कमाई में करीब 72 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि, मंगलवार के आंकड़ों ने एक बार फिर फिल्म के कारोबार को लेकर उम्मीद बढ़ा दी है।
350 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही फिल्म
'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 323.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब फिल्म की नजर भारत में 350 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। हालांकि, इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई करना जरूरी होगा। बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 490 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दृश्यम 3 साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब बस धुरंधर 2 ही इससे आगे है। बताते चलें कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी में विजय को अपने पुराने कामों और कानून के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ता है। फिल्म में तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं।
