Do Deewane Seher Mein Box Office Day 3: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। काफी समय से दर्शक बड़े-बड़े स्टार्स को सिनेमाघरों में देखने की जगह फिल्मों की कहानी पर फोकस कर रहे हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब फिल्मों अपनी कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही हैं। ऐसा ही ही कुछ 'दो दीवाने शहर में' के साथ भी लग रहा था लेकिन हुआ एकदम उल्टा। इस मूवी ओपनिंग वीकेंड कुछ खास नहीं रहा है। फिल्म ने बेहद निराशाजनक कमाई की है। (इसे भी पढ़ें: सनी देओल की फिल्में ऑफर होते ही मुंह फेर लेती थीं ये हसीनाएं, 'गदर 2'-'बॉर्डर 2' की सफलता देख हुआ पछतावा)
ओपनिंग वीकेंड में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'दो दीवाने शहर में'
Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) ने रविवार के दिन 1.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। तीन दिनों में यह मूवी 4.06 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जोड़ पाई है। सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। नतीजतन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी ठंडी प्रतिक्रिया मिली। (इसे भी पढ़ें: Kaabil 2: पूरी हुई ऋतिक रोशन स्टारर की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कर डाली पुष्टि)

Siddhant Chaturvedi-Mrunal Thakur
रवि उदयवर के निर्देशन में बनी 'दो दीवाने शहर में' को निर्माताओं ने 3 हजार स्क्रीन्स से ज्यादा पर रिलीज किया है, उसके बाद भी यह रविवार के दिन 12.56% ऑक्यूपेंसी दर्ज करा पाई है। निर्माताओं को लगने लगा था कि फिल्म की कहानी थोड़ी हटकर है और यह दर्शकों को पसंद आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मूवी में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रज़ा मिश्रा, संदीपा धर, दीपराज राणा और नवीन कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
