Actresses Who Never Worked Sunny Deol: सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की सफलता को देखने के बाद सनी देओल के साथ हरकोई काम करने के लिए बेताब है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन टॉप हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सनी देओल संग कभी फिल्में नहीं की। आइए इन हसीनाओं की लिस्ट पर डालें एक नजर...
90 के दशक में ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। ममता कुलकर्णी उन हसीनाओं में से एक हैं, जिन्होंने कभी भी सनी देओल की फिल्मों में काम नहीं किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी कई एक्टर्स के साथ काम किया था लेकिन इस लिस्ट में सनी देओल का नाम नहीं है। ट्विंकल खन्ना और सनी देओल की जोड़ी भी कभी नहीं बनी।
कहा जाता है कि काजोल को सनी देओल की फिल्म 'गदर' ऑफर हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने यह मूवी नहीं की। इसके बाद सनी देओल और काजोल को जोड़ी भी किसी मूवी में नजर नहीं आई।
सनी देओल और ऐश्वर्या राय भी एक मूवी में नजर आने वाले थे लेकिन बजट इशू के चलते मेकर्स ने इसकी शूटिंग कुछ ही दिनों में बन कर दी थी। इसके बाद दोनों को साथ में नहीं देखा गया।
करीना कपूर भी उन हसीनाओं में से एक हैं, जिन्होंने कभी भी सनी देओल की फिल्मों में काम नहीं किया। हालांकि सनी ने करीना की बहन करिश्मा संग कई फिल्में की हैं।
रानी मुखर्जी ने सनी देओल के भाई बॉबी देओल के साथ कई मूवीज में काम किया है। मगर अब तक सनी देओल और रानी मुखर्जी को जोड़ी को किसी भी मूवी में नहीं देखा गया।