बॉक्स ऑफिस

Do Deewane Seher Mein Box Office Day 2: सिद्धांत-मृणाल स्टारर के कलेक्शन में आई मामूली बढ़ोतरी, देखें कमाई

Do Deewane Seher Mein Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) को बॉक्स ऑफिस पर खास ओपनिंग नहीं मिली लेकिन अब दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Image

Pic Credit: X

Do Deewane Seher Mein Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) 20 फरवरी को निर्माताओं ने दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में पेश किया। इस मूवी को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दो दीवाने शहर में' अभी भी स्ट्रगल कर रही है। खास बात यह है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर के दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें यह मूवी 2 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

2 दिनों में इतना हुआ 'दो दीवाने शहर में' का कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk द्वारा सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' को लेकर साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यह कलेक्शन बढ़कर 1.92 करोड़ रुपये रहा। 3,302 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद इस मूवी ने दो दिनों में 2.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। खबरों के मुताबिक 'दो दीवाने शहर में' लगभग 40 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की निर्माण लागत का खुलासा नहीं किया है। (इसे भी पढ़ें: Assi Box Office Day 2: तापसी पन्नू की फिल्म ने दर्ज कराई अच्छी ग्रोथ, देखें आंकड़े)

रवि उदयवर के निर्देशन में बनी सिद्धांत और मृणाल की फिल्म 'दो दीवाने शहर में', में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अंबेगावकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों में अपने दिन पूरे करने के बाद मेकर्स इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article