बॉक्स ऑफिस

Assi Box Office Day 2: तापसी पन्नू की फिल्म ने दर्ज कराई अच्छी ग्रोथ, देखें आंकड़े

Assi Box Office Day 2: मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। इस मूवी ने दूसरे दिन अच्छी कमाई की है, जिसे देखकर मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Image

Pic credit: You Tube

Assi Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' (Assi) 20 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। पहले इस मूवी ने केवल 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जिसे देखकर मेकर्स काफी चिंतित भी नजर आए। मगर दूसरे दिन के कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ नजर आई है। आइए देखते हैं तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'अस्सी' के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' (Assi) में शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन इस मूवी ने केवल 1 करोड़ रुपये कमाए थे। अब दोनों दिनों का कलेक्शन मिलाकर 2.6 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। रविवार को यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों को उम्मीद थी कि फिल्म के बारे में सकारात्मक चर्चा से वीकेंड में अच्छा कलेक्शन देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है। (इसे भी पढ़ें: Kaabil 2: पूरी हुई ऋतिक रोशन स्टारर की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कर डाली पुष्टि)

इस फिल्म में तापसी पन्नू और कनी कुस्रुति मुख्य भूमिका में हैं। हैरानी की बात यह है कि 'अस्सी' का कलेक्शन उनकी पिछली मूवी 'खेल खेल में' से कम ही है। 2024 में रिलीज हुई 'खेल खेल में' ने भारत में दूसरे दिन 2.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'अस्सी' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म में रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और विपुल गुप्ता सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article