Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1 Prediction: सिद्धांत-मृणाल की केमिस्ट्री का कमाल, टॉप 5 ओपनर्स में मिलेगी एंट्री

Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1 Prediction: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जो 2026 की साइलेंट सक्सेस की तरफ बढ़ती दिख रही है। फिल्म दो दीवाने सहर में पहले दिन अच्छी कमाई रिकॉर्ड कराने को तैयार है और 2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल होने के लिए कमर कस रही है।

Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने सहर में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब तक इसे जैसा रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म साल 2025 की बिगेस्ट रोमांटिक ड्रामा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनी दो दीवाने सहर में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है और 24 का सफर पूरा करते-करते साल 2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल हो जाएगी। ट्रेड से सामने आ रही खबरों के अनुसार, दो दीवाने सहर में पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

Do Diwane Seher mein

Image Source: Movie Poster

2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल होगी 'दो दीवाने सहर में'

ट्रेड पंडितों की मानें तो सिद्धांत और मृणाल की रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने सहर में दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रही है, जिसके चलते इस फिल्म को पहले दिन अच्छे दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी शानदार रही है, जिसके चलते ये ओपनिंग-डे पर 1.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपये तक का कारोबार आसानी से कर लेगी। अगर फिल्म पहले दिन 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेती है तो ये मूवी 2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल हो जाएगी। आप इस साल में बिगेस्ट ओपनिंग लेने वाली 5 फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:

End of Feed