बॉक्स ऑफिस

Assi Box Office Day 1 Prediction: 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगी तापसी पन्नू

Assi Box Office Day 1 Prediction: अदाकारा तापसी पन्नू भारतीय सिनेमा की एक दमदार अदाकारा हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। फिल्म अस्सी के मिल रही तारीफ भी इस बात का सबूत है लेकिन ये फिल्म इतनी तारीफों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग लेने में नाकामयाब रहेगी और ओपनिंग-डे पर 2 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाएगी।

Image

Image Source: Movie Poster

Assi Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में से एक तापसी पन्नू-अनुभव सिन्हा की नई फिल्म अस्सी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, भारतीय समाज की एक काली सच्चाई दर्शकों के सामने पेश करती है और बताती है कि रेप केसेज की हमारे देश में क्या हालत है? एक जरूरी मुद्दे पर बनी फिल्म अस्सी सिनेमाघरों में भले ही सफलतापूर्वक रिलीज हो गई है लेकिन ये दर्शकों तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी गवाही फिल्म अस्सी की शुरुआत दे रही है, जो बेहद निराशाजनक रही है। फिल्म अस्सी के पहले दिन की कमाई की बात करें तो वो बहुत ही सामान्य रहने वाली है क्योंकि दर्शक इसने देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं।

ओपनिंग-डे पर 2 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाएगी अस्सी

फिल्म अस्सी को लेकर सामने आ रहीं रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी अब तक केवल 50 लाख रुपये का कारोबार कर पायी है और दिन खत्म होने पर आ चुका है। फिल्म अस्सी ने ओपनिंग-डे पर जो रफ्तार दिखाई है, उससे साफ है कि ये 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी। तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा जैसे एक्टर-डायरेक्टर के लिए ये बेहद निराशाजनक है। एक वक्त था जब तापसी पन्नू की सोलो फिल्में भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार करती थीं लेकिन अस्सी की हालत देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपना फैनबेस खो दिया है।

क्या वीकेंड में अच्छा कारोबार करेगी फिल्म अस्सी

फिल्म अस्सी की पहले दिन की हालत देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी परेशान हैं और ये सवाल हर किसी के मन में आ रहा है कि ये वीकेंड पर कैसा कारोबार करेगी। अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का अब सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करना नामुमकिन है क्योंकि इसका प्रमोशन खराब रहा था। फिल्म अस्सी को रिलीज से पहले हर घर तक पहुंच जाना चाहिए था लेकिन ये ऐसा करने में नाकामयाब रही है और यही कारण है कि इसकी कमाई आने वाले दिनों में भी ठप्प रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article