Diwali 2026 Clash: रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से टकराएगी हॉलीवुड की ये मॉन्स्टर मूवी, जानिए नाम

Ramayana to Clash With Godzilla Minus Zero: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक 2026 में दिवाली पर 'रामायण: पार्ट 1' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' का क्लैश होने वाला है।

Ramayana to Clash With Godzilla Minus Zero: बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को क्लैश होते हुए देखा गया है। कई बार मेकर्स समझदारी दिखाते हुए अपनी फिल्मों की रिलीज में बदलाव कर क्लैश से बच जाते हैं तो कईयों को यह टकराव महंगा भी पड़ता है। ऐसा ही एक बड़ा धमाका 2026 की दिवाली पर होने जा रहा है। इस साल दिवाली के खास मौके पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस दिन जापानी मॉन्स्टर एपिक गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) भी रिलीज होने जा रही है।

Godzilla Minus Zero-Ramayana Clash

गॉडजिला माइनस जीरो से रामायण का होगा क्लैश (Pic Credit: Instagram)

'रामायण' से क्लैश होगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) और हॉलीवुड की बिग-बजट मूवी गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों के इस महाक्लैश को देखने के लिए दुनिया बेताब है। इसकी पिछली फिल्म की दुनिया भर में खूब तारीफ हुई थी, जिससे इस अगली फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)

End of Feed