Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने इन दिनों धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों के देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। तो चलिए जानते है फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Dhurandhar 2 Movie
पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म धुरंधर 2 इंडिया में अब तक की कमाई 519.12 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है फिल्म का बजट
डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म ने अपना बजट पहले तीन दिनों में ही निकाल लिया है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), राकेश बेदी (Rakesh Bedi) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) अहम रोल निभाया है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
