Dhurandhar 2 ने 'भूत बंगला' के आगे टेके घुटने, 5वें वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 20, 2026, 11:15 AM IST

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ने 32वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने मिल रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म धुरंधर 2 के कलेक्शन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई सभी को हैरान कर रही है। अब फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं। अब फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 ने 32वें दिन कितना कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 17: तीसरे शनिवार भी धुरंधर 2 का चला सिक्का, 17 वें दिन की मोटी कमाई)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32

'धुरंधर 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: IMDb)

'धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म धुरंधर के पांचवें हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी रही। फिल्म धुरंधर ने शुक्रवार को लगभग 2.70 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को इसमें अच्छी रिकवरी हुई और अनुमानित 4.65 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को और बढ़ोतरी हुई और करीब 5.20 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। इससे पांचवें वीकेंड का कुल कलेक्शन 12.55 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन ये काफी कम माना जा रहा है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Movie Review: 'घायल' हमजा बना भारत के दुश्मनों के लिए 'घातक')

'धुरंधर 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: IMDb)

'भूत बंगला' खराब किया खेल

फिल्म धुरंधर 2 का कमाई पर अब ब्रेक लगता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला है। फिल्म भूत बंगला रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म भूत बंगला ने तीन दिनों में 95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भूत बंगला आगे भी धुरंधर 2 की कमाई पर असर डालने वाली है।

End of Feed