Dhamaal 4 की रिलीज डेट चेंज!! Eid 2026 पर Toxic से भिड़ेगी Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Vs Toxic Box Office Clash: फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने सुबह-सुबह ही ये कन्फर्म किया है कि उनकी मूवी ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ टॉक्सिक और धुरंधर 2 की भिड़ंत पक्की हो गई है। ईद पर अजय देवगन अपनी फिल्म धमाल 4 भी रिलीज करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Dhurandhar 2 Vs Toxic Box Office Clash: अजय देवगन के लिए साल 2025 धमाकेदार रहा है। सन ऑफ सरदार 2, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 जैसी मूवीज से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया है और आजाद में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबके इम्प्रेस किया है। साल 2026 के लिए भी अजय देवगन ने प्लानिंग शुरू कर दी थी और ईद 2026 जैसे बड़े त्योहार पर नजरें टिकाए बैठे थे लेकिन अब उन्होंने ये बड़ा त्योहार यश और रणवीर के लिए खाली कर दिया है। खबरों की मानें तो धमाल 4 जो ईद 2026 के मौके पर दर्शकों के सामने आने वाली थी उसकी रिलीज डेट अजय देवगन बदलने वाले हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar ने मिट्टी में मिला दी Saiyaara-Kantara Chapter 1 की सक्सेस, 3 दिन में की छावा की बराबरी)

Eid 2026 Toxic VS Dhurandher 2

Image Source: Movie Posters

अजय देवगन की धमाल 4 ईद 2026 पर नहीं होगी रिलीज

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल दर्शकों को काफी पसंद है। इन दिनों वो धमाल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे ईद 2026 पर रिलीज किया जाना था लेकिन अब अजय देवगन ने फैसला लिया है कि वो इसे मई 2026 में रिलीज करेंगे। असल में ईद 2026 के मौके पर टॉक्सिक और धुरंधर 2 जैसी एक्शन फिल्में आएंगी, जिस कारण अजय ने अपनी धमाल 4 के लिए नई रिलीज डेट चुनने का फैसला लिया है। (इसे भी पढ़ें: 100 दिन बाद खून की होली खेलेगा Toxic, ईद पर दिखेगा यश का खूंखार अवतार)

ईद 2026 पर टॉक्सिक-धुरंधर 2 की भिड़ंत पक्की

धमाल 4 की रिलीज डेट में बदलाव होने के बाद ये पक्का हो गया है कि ईद के मौके पर ये दोनों मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर्स बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी और दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। धुरंधर की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट फाइनल कर दी है और यश ने कुछ देर पहले ही टॉक्सिक का नया पोस्टर जारी करके बताया है कि वो भी ईद 2026 पर ही आएंगे।

End of Feed