Dhamaal 4 Box office Day 4: अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, देखें आंकड़े

Dhamaal 4 Box office Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही निराशाजनक कमाई की है। इस मूवी के कलेक्शन में 70% से ज्यादा गिरावट देखी गई।

Dhamaal 4 Box office Day 4: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) 10 जुलाई को मेकर्स द्वारा रिलीज की गई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। ज्यादा खास रिव्यू ना मिलने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल साबित हुई। शुरुआती वीकेंड में 'धमाल 4' ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। हैरानी की बात यह है कि सोमवार आते ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसे देखकर मेकर्स की चिंता भी डबल हो गई है। तो चलिए देखते हैं 'धमाल 4' ने चौथे दिन कितने रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा से नहीं हुई बात तो रो पड़ीं शिवांगी जोशी, फैन्स बोले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...?')

Dhamaal 4 Box office Day 4

चार दिनों में 'धमाल 4' ने कमाए इतने करोड़

चौथे दिन 'धमाल 4' की कमाई में आई गिरावट

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के लाइव डेटा के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस 5.23 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं। चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो रविवार के मुकाबले यह बहुत कम है। लेटेस्ट आंकड़ों के साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 70.23 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की भारत में ग्रॉस कमाई 84.17 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस मूवी के देशभर में 9,333 शोज में चल रहे हैं। आइए फिल्म के हर दिन के कलेक्शन पर डालें एक नजर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Govinda ने 7 साल बाद अनाउंस की कमबैक फिल्म 'Roopa', न्यूकमर संग लगाएंगे इश्क)

End of Feed