Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: 'धमाल 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, बनी 2026 की 5वीं बड़ी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2026, 07:31 AM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म धमाल 4 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म ने 9वें इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की लीड रोल वाली फिल्म धमाल 4 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धमाल 4 की कमाई को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म धमाल 4 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। अब फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म धमाल 4 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9

फिल्म धमाल 4 ने 9वें दिन की इतनी कमाई (Image Source: Dhamaal 4 Movie)

'धमाल 4' की कमाई में आया उछाल

अजय देवगन और संजय मिश्रा की फिल्म धमाल 4 एक बार फिर से अपनी कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर चर्चा में है। फिल्म धमाल 4 ने के बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म धमाल 4 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। Sacnilk की खबर के अनुसार अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की 8वें दिन की कमाई महज 5.50 करोड़ रुपये रही थी। इसी के साथ फिल्म धमाल 4 का कुल कलेक्शन 111.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में आए उछाल को देखने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed