'Devara: Part 1' Box office Prediction Day 1: दुनिया भर में बजेगा जूनियर एनटीआर का डंका, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

'Devara: Part 1' Box office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) ने आज के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले इन बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई करने वाली है।

'Devara: Part 1' Box office Prediction Day 1: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) को मेकर्स ने 27 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसे बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई है। एडवांस बुकिंग के नंबर के नंबर्स देखने के बाद निर्माताओं को भरोसा है कि ये पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कलेक्शन करने में सफल रहेगी। आइए देखें यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

Devara Part 1's Box Office

'देवरा' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

उम्मीद की जा रही है कि जूनियर एनटीआर की 'देवरा' प्रभास और दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के बाद दुनिया भर में कलेक्शन के मामले में दूसरे नंबर पर आ सकती है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का बिजनेस वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। वहीं दूसरी ओर 'कल्कि 2898 एडी' ने ओपनिंग डे पर 177.70 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की मानें तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'देवरा' का कलेक्शन 85 से 90 करोड़ रुपये तक रहेगा। आंध्र प्रदेश/तेलंगाना मार्केट में फिल्म के 65-70 करोड़ रुपये के बीच कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

End of Feed