बॉक्स ऑफिस

Devara Box Office Prediction: अपनी ही फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे जूनियर एनटीआर? मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर गदर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2024, 07:35 PM IST

Devara Box Office Prediction: 27 सितंबर को जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में दमदार कमाई की है।

Image

Devara

Devara Box Office Prediction: इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म कल यानी 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। इस फिल्म से जान्हवी कपूर डेब्यू कर रही है। अब फैंस इस बात को लेकर बेताब है कि ये फिल्म कितनी कमाई कर सकती है। आइए जानते हैं कि विस्तार से कि ये फिल्म कितने की कमाई कर सकती है।

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि देवरा बंपर कमाई करने वाली है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार देवरा रिलीज से पहले ही 31 करोड़ की कमाई कर चुकी है। बता दें सभी भाषाओं को मिलाकर देवरा 12 लाख 27 हजार 261 टिकटों की बुकिंग कर चुकी है। वही ओपनिंग के बारे में बात करे तो जूनियर एनटीआर की फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म कतने की ओपनिंग कर सकती है।

इस फिल्म से जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। ट्रेलर में समुद्र के अंदर खूनी खेल दिखाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर इस फिल्म में जूनियर एनटीआर की प्रेमिका का रोल निभाने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसी लगती है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के अलावा सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको भी नजर आने वाले हैं।

End of Article