बॉक्स ऑफिस

Devara Box Office Day 1: जूनियर NTR की फिल्म देवरा ने की 140 करोड़ की ओपनिंग, Stree 2 को दी धोबी-पछाड़

Devara Box Office Day 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। कोराटाला शिवा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को ₹ 77 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है।

Image

Devara

Devara Box Office Day 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे थे। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। देवरा जूनियर एनटीआर की लाइफ की सबसे बड़ी ओपनर में से एक बनी है। बता दें देवरा ने पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 140 करोड़ रुपये से अध‍िक की बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं कि देवरा ने घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।

किस भाषा से कितनी हुई कमाई

कोराटाला शिवा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को ₹ 77 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। इस फिल्म को तेलुगू वर्जन से अधिक प्यार मिला है। बता दें फिल्म ने अकेले तेलुगू वर्जन से 68.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही तेलुगू राज्‍यों में फिल्‍म की ऑक्‍यूपेंसी 80% रही है। देवरा ने हिंदी वर्जन से 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। वही तमिल से 80 लाख रुपये, मलयालम से 30 लाख। कन्‍नड़ में भी 30 लाख रुपये की कमाई हुई है।

कितनी थी कल्कि की ओपनिंग

देवरा तेलुगु राज्य में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बनी है। बता दें प्रभास की कल्कि ने पहले दिन 95 करोड़ का कलेक्शन किया था। कल्कि की वर्ल्‍डवाइड 177.70 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई थी इसलिए देवरा कल्कि का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही। देवरा फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये है वही इस फिल्म में जूनियर एनटीआर दो रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर ने डेब्यू किया है। फैंस उनकी एक्टिंग बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें एक्ट्रेस को काफी कम स्क्रीन टाइम मिला है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article