Devara (Hindi) Box office Day 4: सोमवार को जूनियर एनटीआर की फिल्म के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, मेकर्स की बढ़ गई चिंता

'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 4: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस भी जलवा कायम है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद अब वीक डेज में 'देवरा' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। सोमवार के दिन के कलेक्शन को देखने के बाद निर्माताओं की चिंता भी बढ़ गई है। कम कमाई करने के बाद यह मूवी 4 दिनों के अंदर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने चौथे दिन कितने रुपये जुटाए हैं।

Devara Box office

सोमवार के दिन गिर गई 'देवरा' की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 31 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2 अक्टूबर के गांधी जयंती होने की वजह से नेशनल हॉलिडे है। ऐसे में हॉलिडे होने का फायदा 'देवरा' को हो सकता है। दर्शकों को बड़ी भीड़ कल के दिन फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।

End of Feed