बॉक्स ऑफिस

Devara (Hindi) Box office Day 3: जूनियर एनटीआर की फिल्म ने हिंदी ऑडियंस को किया प्रभावित, कमाई देख खुश हुए निर्माता

'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Image

Devara Box Office

'Devara: Part 1' (Hindi) Box office Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की नई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) 27 सितंबर के दिन रिलीज हुई है। फिल्म की साउथ से लेकर नार्थ ऑडियंस के बीच एक अलग ही हाइप देखने को मिली है। साउथ के बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के बाद यह हिंदी ऑडियंस के बीच भी खूब पसंद की जा रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'देवरा: पार्ट 1' हिंदी बॉक्स ऑफिस अब तक 26 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये बटोरे हैं।

कोर्ताला सिवा के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार के दिन फिल्म 'देवरा' 10 से 10.50 करोड़ रुपये छापने में कामयाब रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 26 से 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट देखने को मिल सकती है।

जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब बड़े परदे पर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर की जोड़ी एक साथ नजर आई है। फिल्म को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। वैसे आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article