'
'देवरा: पार्ट 1' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मंगलवार को इस मूवी ने 4.10 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है। यह फिल्म 5 दिनों के अंदर 34 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबर करने में कामयाब रही है। 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती की छुट्टी होने की वजह से जूनियर एनटीआर स्टारर यह मूवी 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस ने 'देवरा' को ठीक-ठाक रिव्यू दिए हैं।
जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी में जान्हवी कपूर को मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के अपोजिट कास्ट किया है। फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। दुनिया भर में इस मूवी ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरी ओर इंडिया में इसका ओपनिंग डे का कलेक्शन 82 करोड़ रुपये रहा था। आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।
