Deva Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-थ्रिलर 'देवा' (Deva) को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में नाकाम रही है। यह मूवी सिनेमाघरों में 31 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। शुरुआती वीकेंड में 'देवा' ने अच्छी कमाई की थी लेकिन वीक डेज में इसके कलेक्शन में बार-बार गिरावट देखने को मिली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो अब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। इस मूवी की कमाई अब करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में रह गई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा है।
लाखों में रह गई शाहिद कपूर स्टारर की कमाई
Sacnilk की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 75 लाख रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने 8 दिनों के अंदर 29.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने के बाद अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। यह मूवी अभी तक अपना बजट भी निकाल नहीं पाई है।
रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' मलयालम मूवी 'मुंबई पुलिस' का रीमेक है। 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस समय सिनेमाघरों में हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' पहुंच चुकी है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा को ओपनिंग ली है।
