बॉक्स ऑफिस

Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' ने रचा इतिहास, कमाए इतने करोड़

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की एक्शन मूवी 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) ने पहले दिन इतिहास रच दिया है। इस मूवी ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली है।

Image

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar

Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: हिमेश रेशमिया की मोस्ट अवेटेड एक्शन म्यूजिकल 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) 7 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह मूवी ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत मिली है। 'बैडएस रवि कुमार' हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 17.28% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। आइए देखें इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

पहले दिन धांसू कमाई करने में सफल रही हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार'

ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के मुताबिक हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 रुपये की कमाई की है। यह मूवी हिमेश रेशमियां के करियर की धांसू ओपनर साबित हुई है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार के दिन ये मूवी बेहतर कमाई करने में सफल रहेगी। इस मूवी में हिमेश रेशमिया के जबरदस्त एक्शन सीन्स को लोगों ने पसंद किया है। इस मूवी में ऑडियंस ने 80 के दशक के डायलॉग और एक्शन सीन्स का खूब लुत्फ उठाया है।

हिमेश रेशमिया के अलावा 'बैडएस रवि कुमार' में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सनी लियोनी और मनीष वाधवा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है। हिमेश रेशमिया की मूवी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की 'लवयापा' भी रिलीज हुई थी। दोनों के बॉक्स ऑफिस पर हुए क्लैश में हिमेश रेशमिया की मूवी ने बाजी मार ली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article