बॉक्स ऑफिस

Thandel box office collection day 1: 'लवयापा' और 'बैडएस रवि कुमार' को पछाड़ 'तंडेल' निकली आगे, जानें कितना किया कलेक्शन

Thandel box office collection day 1: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म तंडेल 7 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को हर भाषा में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।

Image

Thandel box office collection day 1:

Thandel box office collection day 1: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म तंडेल 7 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गई है। इस फिल्म को हर भाषा में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।

तंडेल नागा चैतन्य और साई पल्लवी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनने की राह पर है। नागा चैतन्य और साई पल्लवी की इस लव स्टोरी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तंडेल ने भारत में सभी भाषाओं में पहले दिन लगभग ₹10 करोड़ की कमाई की है। नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ने तेलुगु वर्जन में ₹9.8 करोड़ कमाए है। हिंदी में 15 लाख की कमाई हुी है। वही तमिल मे कुल कमाई 5 लाख की हुई है।

साई पल्लवी और नागा चैतन्य की बेस्ट केमिस्ट्री

शादी के बाद नागा चैतन्य की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में साई पल्लवी और नागा चैतन्य की बेस्ट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। तंडेल को चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित किया गया है। फैंस इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाना और हर डॉयलॉग को पसंद कर रहे हैं। नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तंडेल की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों के जीवन पर आधारित है। जो मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद उन्हें तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तंडेल का निर्माण अल्लू अरविंद ने किया है और इसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article