Deva Box office Day 5: फिसड्डी साबित हुई शाहिद कपूर की फिल्म, मंगलवार के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 5: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की हालिया रिलीज हुई एक्शन से भरपूर मूवी 'देवा' (Deva) का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ बुरा हाल देखने को मिल रहा है। यह फिल्म अब धीरे-धीरे 30 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Deva Box office Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-ड्रामा बेस्ड मूवी 'देवा' को लेकर लोगों के अंदर अलग ही हाइप देखने को मिली थी। इस मूवी के ट्रेलर और गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'देवा' का हर गुजरते दिन के साथ बुरा हाल देखने को मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी 'देवा' कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 30 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने को ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म 'देवा' (Deva) ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Shahid Kapoor's Deva

मंगलवार के दिन 'देवा' ने दर्ज कराई भारी गिरावट

शाहिद कपूर की 'देवा' पिछले हफ्ते 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाहिद कपूर को एक पुलिस अधिकारी के किरदार में देखने के बाद लोगों की ओर से उन्हें खूब तारीफ भी मिली। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वीक डेज में इसकी कमाई गिर गई है। मंगलवार के दिन यह फिल्म केवल 2.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। अब तक इस मूवी का टोटल कलेक्शन केवल 24.25 करोड़ रुपये हुआ है।

End of Feed