बॉक्स ऑफिस

Deva Box office Day 4: शाहिद कपूर स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, कमाई देख मेकर्स ने पकड़ा सिर

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 4: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवा' (Deva) को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार नहीं मिला है। 4 दिनों के कलेक्शन को देखने के बाद शाहिद कपूर की 'देवा' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही है।

Image

Shahid Kapoor's Deva Box office

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 4: मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनकर तैयार हुई बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'देवा' (Deva) ऑडियंस को इम्प्रेस करने में विफल रही है। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों से तारीफ बटोरने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं को खुश करने में फेल हो गई है। शाहिद कपूर की 'देवा' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और यह अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। सोमवार के दिन भी फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है।

चौथे दिन 'देवा' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार 'देवा' भारत में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। सोमवार के दिन इस मूवी ने केवल 2.21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वीक डे में इस मूवी के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। 4 दिनों के अंदर इस मूवी का टोटल कलेक्शन लगभग 21.36 करोड़ रुपये रहा है। निर्माता भी फिल्म के कलेक्शन को देखकर अपना सिर पकड़ बैठे हैं। कई ट्रेड का मानना है कि 'देवा' फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है।

सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर तले बनी शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म से शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े का किसिंग भी इंटरनेट पर लीक हो गया था। शाहिद कपूर की 'देवा' साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का हिंदी रीमेक है। हालांकि मेकर्स ने 'देवा' में थोड़े बहुत बदलाव किए हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article