बॉक्स ऑफिस

Loveyapa: खुशी कपूर-जुनैद खान की लवयापा की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, शुक्रवार को धमाके की उम्मीद

Loveyapa Advance booking: अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की फिल्म लवयापा (Loveyapa) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी नजर आएंगी। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो जुनैद-खुशी की फिल्म लवयापा की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दर्शक इसकी टिकिट एडवांस में बुक करवा सकते हैं ताकि रिलीज डे पर उन्हें इंतजार न करना पड़े।

Image

Loveyapa

Loveyapa Advance booking: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की पहली थिएट्रिकल मूवी लवयापा के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसे अद्वैत चंदन ने बनाया है। फिल्म लवयापा में जुनैद खान के साथ खुशी कपूर दिखाई देंगी। फिल्म लवयापा को लेकर सामने आई ताजा खबर के अनुसार मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। दर्शक अब आराम से लवयापा का मनचाहा शो बुक करा सकते हैं ताकि उन्हें रिलीज डे पर थिएटर के बाहर न खड़ा होना पड़े। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म लवयापा को एडवांस बुकिंग का फायदा मिलेगा और इसकी कमाई में उछाल आएगी।

राज ठाकरे और करण जौहर को पसंद आई लवयापा

आमिर खान ने लवयापा की रिलीज से पहले इसे कई दोस्तों को दिखाया है। करण जौहर और राज ठाकरे जैसे नामी लोगों ने भी खुशी कपूर और जुनैद खान की लवयापा स्पेशल स्क्रीनिंग में ही देखी है। राज ठाकरे ने फिल्म लवयापा को देखने के बाद इसकी तारीफ की और दर्शकों से गुजारिश की है कि वो इसे जरूर थिएटर में देखें। करण जौहर को भी लवयापा पसंद आई है। करण जौहर ने लवयापा को साल 2025 की पहली सफल लव स्टोरी करार दिया है और कहा है कि लोगों को इसे जरूर देखना चाहिए क्योंकि इसमें जुनैद और खुशी ने काफी अच्छी एक्टिंग की है।

कितनी रहेगी फिल्म लवयापा की कमाई

अगर लवयापा की कमाई की बात करें तो ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि जुनैद-खुशी की फिल्म पहले दिन 1-1.5 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। लवयापा को सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया जाएगा, जिस कारण इसकी पहले दिन की कमाई भी सीमित ही रहेगी। अगर दर्शकों को ये पसंद आती है तो दूसरे दिन से इसकी कमाई में उछाल दर्ज की जा सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article