Deva Box office Day 1: डबल डिजिट में नहीं हुई शाहिद कपूर की 'देवा' की ओपनिंग, स्काईफोर्स ने दिया टक्कर

Shahid Kapoor Film Deva Box office Day 1: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म देवा बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया है। इस बीच खबर ये सामने आई है कि पहले दिन शाहिद की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज इतना कलेक्शन किया है।

Deva Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शुरू से ही शाहिद की फिल्म देवा का बज बना हुआ है। अब फिल्म रिलीज होने के बाद लोग देवा पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि मूवी की एडवांस बुकिंग भी ठीक-ठाक हुई थी। ऐसे में लोग ये अनुमान लगा रहे थे कि देवा पहले दिन धांसू कमाई करने वाली है। इस बीच शाहिद कपूर की फिल्म देवा की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कैसा परफॉर्म किया है।

devas

देवा ने पहले दिन की इतनी कमाई

अबतक जो आंकड़ें सामने आए हैं उसके हिसाब है एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने पहले दिन 5 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म डबल डिजिट की ओपनिंग लेने में फेल हो गई है। हालांकि कई जानकारों का ये कहना है कि शाहिद कपूर के लिए ये अच्छी शुरुआत हुई है। बता दें कि फिल्म में शाहिद एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस मूवी में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

End of Feed