बॉक्स ऑफिस

Deva Box office Day 2: निराशाजनक रहा शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की हालिया रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवा' (Deva) के दूसरे दिन के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' की शनिवार की कमाई देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

Image

Shahid Kapoor's Deva

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'देवा' (Deva) 31 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। 'देवा' में शाहिद कपूर की अदाकारी ने लोगों को प्रभावित किया है। यही है कि फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'देवा' को शानदार रिव्यू मिले हैं। दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग लेने में भी फेल रही और शनिवार के कलेक्शन में भी भारी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। आइए देखें दो दिनों में शाहिद कपूर की 'देवा' ने कितने करोड़ कमाए हैं।

'देवा' की दो दिनों की कमाई ने मेकर्स को किया निराश

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनकर तैयार हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार 'देवा' ने दूसरे दिन केवल 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। धीमी शुरुआत मिलने के बाद भी 'देवा' की कमाई में बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। दो दिनों में यह मूवी 12 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही है।

'देवा' में शाहिद कपूर एक ऐसे पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो ईमानदार तो है लेकिन उसके लिए कोई नियम मायने नहीं रखा है। इस मूवी में शाहिद कपूर को एक हाई प्रोफाइल मामले की जांच करते हुए देखा जाता है। शाहिद कपूर ने अपने किरदार पर कड़ी मेहनत की है। यह मूवी साल 2013 में आई 'मुंबई पुलिस' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस मूवी शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article