Deva Opening Weekend Box office: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म देवा पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर ही पता चल गया था कि देवा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। अब शाहिद कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोगों का मानना है कि चंद दिनों में ही ये फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर लेगी। इस बीच देवा के ओपनिंग वीकेंड के आंकड़े सामने आ गए है। बताया जा रहा है कि तीसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है।
शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने मचाया धमाल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म देवा की कमाई में उछाल देखा गया है। शुरुआती आंकड़े जो सामने आए है उसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 7.15 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में देवा की कुल कमाई 19.05 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 5.5 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन मूवी ने 6.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शाहिद की एक्शन फिल्म देवा आगे चलकर कैसा परफॉर्म करती है।
स्काईफोर्स से मिल रही है टक्कर
बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स भी हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। है। वहीं बीते दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने स्काईफोर्स को धूल चटा दी है। लोगों का ये मानना है कि आगे चलकर देवा कमाई के मामले में अक्षय कुमार की इस फिल्म के आगे निकल जाएगी। मालूम हो कि शाहिद कपूर ने फिल्म देवा में जमकर एक्शन सीन्स किए हैं। उनका ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया हैं।
