Deva joins Top 5 openers of 2025: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म देवा (Deva) बीते शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को देवा में शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। अगर फिल्म देवा की पहले वीकेंड की कमाई की बात करें तो इसने मात्र 3 दिनों में ही 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म देवा ने इसी के साथ साल 2025 की बेस्ट वीकेंड ओपनर्स में एंट्री ले ली है। 19 करोड़ की कमाई के साथ शाहिद कपूर की देवा अब साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है। आइए आपको इस साल की टॉप 5 वीकेंड ओपनर्स के बारे में बताते हैं:
स्काई फोर्स: 119.50 करोड़ रुपये
गेम चेंजर: 26.60 करोड़ रुपये
देवा: 19 करोड़ रुपये
इमरजेंसी: 15.90 करोड़ रुपये
फतेह: 12.60 करोड़ रुपये
शाहिद कपूर की देवा (Deva Box Office) ने फर्स्ट वीकेंड में जिस तरह से कमाई की है, उसे देखकर यह कहना गलतन नहीं होगा कि ये जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। शाहिद कपूर की देवा एक थ्रिलर है, जिसे लिमिटेड ऑडियंस के लिए बनाया गया है। फिल्म देवा को वो दर्शक बेशुमार प्यार दे रहे हैं, जिस कारण इसकी कमाई ट्रेड एक्सपर्ट्स के चेहरों पर भी मुस्कुराहट बिखेर रही है।
रिकॉर्डतोड़ आंकड़े दर्ज नहीं करा पाएगी देवा
शाहिद कपूर की देवा बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फिल्म देवा के आंकड़े इम्प्रेसिव हैं लेकिन ये रिकॉर्ड़तोड़ आंकड़े नहीं हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन इसके आंकड़े रिकॉर्डतोड़ नहीं रहेंगे। कई लोग इसका एक बड़ा कारण फिल्म देवा की प्रमोशनल स्ट्रैटजी को मान रहे हैं। अगर देवा को ठीक तरह से प्रमोट किया जाता तो शाहिद कपूर की देवा कमाई से लोगों को चौंका देती।
