बॉक्स ऑफिस

Sky Force Box Office: 9 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म का हुआ बुरा हाल, नहीं कमा पाई 100 करोड़ रुपये

Akshay Kumar's Sky Force Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' घरेलू बॉक्स पर अच्छा कारोबार कर रही है। अब अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

Sky Force Box Office

Sky Force Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक्शन थ्रिलर मूवी 'स्काई फाॅर्स' को ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। इस मूवी के कलेक्शन में भले ही हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) 100 करोड़ी होने में केवल एक कदम दूर रह गई है। आइए देखें इस मूवी ने शनिवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन में कामयाब रही है।

100 करोड़ी नहीं हो पाई अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स'

Sacnilk के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ने शनिवार के दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी 9 दिनों के अंदर 94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक आते-आते यह मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। शनिवार के दिन अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल ऑक्यूपेंसी 23.55% दर्ज कराई थी।

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने फिल्म 'स्काई फाॅर्स' का निर्देशन किया है। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह फिल्म 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड है। ऑडियंस को फिल्म में वीर पहाड़िया की एक्टिंग इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article