De De Pyaar De 2 Box Office Day 4: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और मिजान जाफरी स्टारर मूवी 'दे दे प्यार दे 2' इन दिनों अपना बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को जनता से अच्छा रिस्पॉन्स जरूर मिल रहा है लेकिन कई लोगों को इसकी कहानी ने निराश किया। सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय देते हुए बता रहे हैं कि फिल्म में धोखाधड़ी को जस्टीफाय यानी सही ठहराया जा रहा है। लेकिन जो भी हो फिल्म लगातार बंपर कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के चौथे दिन फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है।
Image Source: Instagram
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) ने मंडे टेस्ट पास करते हुए 4.25 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमाए। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.73 करोड़ हो चुका है और ये जल्द 50 का आंकड़ा पार कर सकती है। 'दे दे प्यार दे 2' ने 8 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करते हुए ओपनिंग की थी। दूसरे दिन छप्परफाड़ कमाई करते हुए इसने 12 करोड़ कमाए थे लेकिन पिछले दो दिन से भारी गिरावट देखने को मिली। अब दोबारा से फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' चौथे दिन अपने पैरों पर खड़ी हुई। देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म अपना 100 करोड़ का बजट निकाल पाएगी या नहीं। फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' एज गैप लवर पर बेस्ड है। इसका पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था जो दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था। फिल्म 'दे दे प्यार दे' के पहले पार्ट ने 143 करोड़ कमाए थे।
कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। बात करें कहानी कि तो आयशा अब आशीष को अपने परिवार मिलवाती है ताकि रिश्ते को मंजूरी मिल सके। आशीष की उम्र आयशा के माँ और बाप जितनी होगी। आयशा के पिता रजी खुर्राना बेटी को आशीष से अलग करने के लिए नए लड़के की एंट्री कराते हैं। आयशा और आशीष के प्यार में फिर एक बार परिवार कांटा बन खड़ा हो गया है।
