Daayra Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा', देखें आंकड़े

Daayra Moive Box Office Day 1: नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहने वाली है।

Daayra Moive Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस की टॉप अदाकाराओं में से एक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की मच अवेटेड फिल्म 'दायरा' (Daayra) आज यानी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार एडवांस बुकिंग देखने को मिली है। 'दायरा' की ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इशारा कर रहे है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

Daayra Box office Day 1

पहली दिन तगड़ी ओपनिंग लेगी फिल्म 'दायरा'

पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग लेगी 'दायरा'

दायरा मूवी बॉक्स ऑफिस आंकड़ा
फिल्मदायरा (Daayra)
निर्देशकमेघना गुलजार
स्रोतTrackTollywood
ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग ग्रॉस₹58.95 लाख
बिके हुए टिकट21,605
कुल शो2,195
थिएटर्स696
ओवरऑल ऑक्यूपेंसी5.50%
तेजी से भर रहे शो7
हाउसफुल शो2
TrackTollywood के मुताबिक नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा मूवी' ने भारत में ओपनिंग डे के लिए अब तक 58.95 लाख रुपये का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म के 21,605 टिकट बिक चुके हैं जबकि इसकी बुकिंग 2,195 शोज के लिए 696 थिएटर्स में हुई है। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी फिलहाल 5.5 फीसदी बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर 'दायरा' के सात शो तेजी से भर रहे हैं जबकि दो शो हाउसफुल हो चुके हैं। रिलीज डे के दिन एडवांस बुकिंग में और तेजी देखने को मिल सकती है।

End of Feed