Crazxy Box Office Collection Day 3: सोहम शाह की क्रेजी ने रविवार को दर्ज कराई 30% की ऑक्यूपेंसी, कमाई पहुंची 4 करोड़ के पास

Crazxy Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्मकार और एक्टर सोहम शाह (Sohum Shah) की नई फिल्म क्रेजी (Crazxy) ने सिनेमाघरों में पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। हटकर विषय और सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई फिल्म क्रेजी ने 3 दिनों में अपने खाते में कुल मिलाकर 3.85 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म ने रविवार के दिन शानदार ऑक्यूपेंसी भी दर्ज कराई है।

Crazxy Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड कलाकार सोहम शाह (Sohum Shah) की नई फिल्म क्रेजी (Crazxy) बीते शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रेजी को क्रिटीक्स से बहुत सारा प्यार मिला लेकिन दर्शकों ने इसमें पहले दिन कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। फिल्म क्रेजी अपने अच्छे रिव्यूज के दम पर दर्शकों के दूसरे दिन से सिनेमाघरों में लाने में कामयाब रही थी और तीसरे दिन इसने अपने ऑक्यूपेंसी रेट से सबको चौंका दिया है। ट्रेड से सामने आई खबर की मानें तो फिल्म क्रेजी ने तीसरे दिन 30 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है। तीसरे दिन इतने शानदार ऑक्यूपेंसी रेट के दम पर इसने अपने खाते में 1.5 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

Crazxy Box Office Collection Day 3

4 करोड़ के पास पहुंची फिल्म क्रेजी की कमाई

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी ने सिनेमाघरों में 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म क्रेजी ने इन 3 दिनों में कुल मिलाकर 3.85 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई फिल्म क्रेजी ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की है। कम बजट में बनी क्रेजी अगर बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का कारोबार करती है तो भी इसे हिट का दर्जा दिया जाएगा। क्रेजी को बनाने में मेकर्स ने 20 करोड़ रुपये खर्चे हैं, जिसका आधा अगर थिएटर से लौट आता है तो म्यूजिक राइट्स और ओटीटी राइट्स के जरिए मेकर्स जेबें भरने में कामयाब रहेंगे।

End of Feed