Chhaava Box Office Update Day 19: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले किया है, जिसमें दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। छावा के लिए विक्की कौशल ने लुक्स से लेकर फिजीक तक पर काफी मेहनत की थी, जिसका असर थिएटर में देखने को मिल रहा है। 19 दिनों से छावा लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है और अपने खाते में अच्छी रकम जोड़ रही है। अगर 19वें दिन की बात करें तो फिल्म छावा ने 4.15 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसके साथ इसकी कमाई 579 करोड़ रुपये हो चुकी है।
19वें दिन छावा ने दर्ज कराया अब तक का सबसे खराब आंकड़ा
फिल्म छावा (Chhaava) जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से लगातार शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है लेकिन 19वें दिन इसकी कमाई उतनी असरदार नहीं रही है। फिल्म छावा ने 19वें दिन अब तक की सबसे लोएस्ट कमाई दर्ज कराई है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट थोड़े से परेशान नजर आ रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर छावा की कमाई में आने वाले दिनों में ऐसे ही गिरावट दर्ज होती रही तो इसकी कमाई 500 करोड़ के पार नहीं जा पाएगी। छावा ने जिस तरह से सिनेमाघरों में शुरुआत की थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म 500 करोड़ी होकर ही सिनेमाघरों से उतरेगी।
विक्की कौशल की पहले सोलो ब्लॉकबस्टर बनी छावा
विक्की कौशल ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है, जिन्होंने अच्छी कमाई की है। हालांकि अब तक उनकी सिर्फ वो ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का खिताब पाने में साबित रही हैं, जिनमें उनके साथ कोई न कोई दूसरा कलाकार था। खैर फिल्म छावा ने ये सिलसिला तोड़ा है और उनकी सोलो ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम किया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह विक्की कौशल की पहली 500 करोड़ी मूवी साबित हो सकती है।
