बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office: प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी विक्की कौशल की 'छावा', 500 करोड़ होने में है इतनी कसर

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 17: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। यह फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। आने वाले दिनों में विक्की कौशल की 'छावा' प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

Image

Chhaava Will Beat Baahubali 2

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 17: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 17 दिन पूरे हो गए हैं। इस मूवी की कमाई में ऐसी कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ जाए। हर दिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (Chhaava) अब साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली 2' (Baahubali 2: The Conclusion) के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की ओर बढ़ रही है।

500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी विक्की कौशल की 'छावा'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह मूवी 17 दिनों के अंदर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 459.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यह मूवी अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद जल्द ही प्रभास की 'बाहुबली 2' को धूल चटा देगी। फिल्म की कमाई देखकर निर्माता बेहद खुश है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने विक्की कौशल की 'छावा' को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। 130 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' तीन गुना पैसे कमा चुकी है।

विक्की कौशल की 'छावा' में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है और औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। कई राज्यों में 'छावा' को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article