Crakk Box Office Prediction: आज यानी 23 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने साथ में दस्तक दी है। बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की एक्शन मूवी 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) और एक्ट्रेस यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में पहुंच चुकी हैं। 'क्रैक' के ट्रेलर को लोगों ने काफी शानदार बताया था। फिल्म में विद्युत् जामवाल और अर्जुन रामपाल के बीच ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिलेगी। सामने आ रही ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब रहेगी।
विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) ने रिलीज होने से पहले टिकिट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 2 से 3 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता था अगर इस फिल्म की टक्कर यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' से ना हुई होती। दोनों के क्लैश से फिल्मों की कमाई पर काफी असर देखने को मिलने वाला है।
विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की एक्शन मूवी 'क्रैक: जीतेगा... तो जिएगा' (Crakk: Jeetega...Toh Jiyegaa) का निर्देशन आदित्य धत्त ने किया है। फिल्म में नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने बेताब हैं? अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।
