बॉक्स ऑफिस

Article 370 Box Office Prediction: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' को पहले दिन मिली धीमी शुरुआत, कमाएगी इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2024, 05:31 PM IST

Article 370 Box Office Prediction: यामी गौतम और प्रिया मणि की फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। फिल्म को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। आइए जानते हैं पहले दिन आर्टिकल 370 कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Image

Article 370 (credit pic: instagram)

Article 370 Box Office Prediction: सिनेमाघरों में आज यामी गौतम (Yami Gautam) की आर्टिकल 370, विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की क्रैक और वरुण ग्रोवर के निर्देशन में बनी ऑल इंडिया रैंक रिलीज हुई है। तीनों फिल्में अलग-अलग जोनर की है। यामी गौतम और प्रिया मणि की फिल्म आर्टिकल 370 पॉलिटिक्ल ड्रामा है। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। इस फिल्म का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में भी कर चुके हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर सकती हैं।

द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी के जोन पर ही आर्टिकल 370 बनी हुई है। इन दोनों फिल्मों को माउथ पब्लिसिटी और कंट्रोवर्शी का फायदा मिला था। फिल्म सिनेमा डे लवर्स के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। आज सिनेमाघरों की टिकट 99 रुपये है। इसका फायदा आर्टिकल 370 को भी मिलेगा। दर्शकों का फिल्म को पॉजिटिव का रिव्यू मिला हैं।

पहले दिन आर्टिकल 370 कमाएगी इतने करोड़

एडवांस बुकिंग में फिल्म की पहले दिन 1.21 लाख की टिकटे बिकी थी। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, फिल्म पहले दिन 5 से 7 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। मेकर्स को पूरी उम्मीद हैं कि फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलेगी। फिल्म का बजट 35 करोड़ है। फिल्म को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। आर्टिकल 370 को विद्युत जामवाल की एक्शन ड्रामा क्रैक कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article