स्काई फोर्स-गेम चेंजर ने 3rd-डे टेके छावा के सामने घुटने, विक्की कौशल ने पहले वीकेंड में रचा इतिहास

Chhaava Weekend Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की छावा (Chhaava) ने सिनेमाघरों में पहले वीकेंड में तबाही मचा दी है और दमदार आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में 121 करोड़ रुपये का कारोबार करके 2025 की बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। छावा ने स्काई फोर्स-गेम चेंजर को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है।

Chhaava Weekend Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल लम्बे समय से एक ऐसी फिल्म की तलाश मे थे, जिससे वो बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन जाएं। विक्की कौशल को उरी और संजू जैसी फिल्मों से एक एक्टर के तौर पर तो पहचान मिल चुकी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस किंग बनना अब भी बाकी था लेकिन उनका ये इंतजार छावा के साथ खत्म हो चुका है। फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तबाही मचा दी है और ताबड़तोड़ आंकड़े दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं। फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों का सफर पूरा कर चुकी है और इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 121 करोड़ का कारोबार करके साल 2025 की बिगेस्ट वीकेंड ओपनर का खिताब अपने नाम कर डाला है। फिल्म छावा ने ये खिताब अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और राम चरण की गेम चेंजर को पछाड़कर अपने नाम किया है, जो इस साल की बहुप्रतीक्षित मूवीज थीं।

Chhava Box Office Weekend Report

छावा बनी साल 2025 की बिगेस्ट वीकेंड ओपनर

विक्की कौशल की छावा ने अपने पहले वीकेंड में 121 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके साथ ये साल 2025 की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है। फिल्म छावा ने स्काई फोर्स, गेम चेंजर और देवा को पछाड़कर अपने नाम किया है। अगर ऐसा कहा जाए कि छावा इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है तो शायद गलत नहीं होगा। आइए आपको इस साली की टॉप 7 बिगेस्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट दिखाते हैं:

End of Feed