बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Day 4: सोमवार के दिन विक्की कौशल की फिल्म ने दर्ज कराई भारी गिरावट, देखें आंकड़े

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'छावा' (Chhaava) 3 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी थी लेकिन चौथे दिन के कलेक्शन में इसने भारी गिरावट दर्ज कराई है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Chhaava Box office

Chhaava Box Office Collection Day 4: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी हिस्टोरिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'छावा' ऑडियंस का प्यार पाने में कामयाब रही है। इस मूवी में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की पावरफुल परफॉर्मेंस ने लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अच्छी बात यह है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'छावा' (Chhaava) ने शुरुआती वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी यह मूवी डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सोमवार के दिन डबल डिजिट में रही 'छावा' की कमाई

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म अब तक 140.50 करोड़ रुपये का कारोबार 4 दिनों के अंदर कर चुकी है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इस मूवी ने शुक्रवार के दिन 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, शनिवार के दिन 37 करोड़ और रविवार के दिन 48.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वीक डेज शुरू होने के बाद यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

'छावा' की बात करें तो विक्की कौशल ने इसमें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जो लोगों को पसंद आई है। चारोंओर विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। इंडस्ट्री में मौजूद कई सेलेब्स ने भी विक्की कौशल की 'छावा' को देखने के बाद इसकी तारीफ की है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article