Chhaava beats Jodha Akbar-Samrat Prithviraj: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म छावा साल 2025 की पहली सुपरहिट मूवी बनने की ओर बढ़ रही है। छावा ने पहले दिन से ही शानदार आंकड़े दर्ज कराने शुरू कर दिए थे, जो सिलसिला पहले वीकेंड में भी जारी रहा। फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके साल 2025 की बेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ-साथ विक्की कौशल की छावा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे जानकर एक्टर के फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे।
विक्की कौशल की छावा ने तीसरे दिन अपने खाते में 49 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 121 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ छावा ऐतिहासिक ड्रामा की लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। छावा ने ये खिताब जोधा अकबर और सम्राट पृथ्वीराज को पछाड़कर अपने नाम किया है। विक्की कौशल की छावा जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म से वो ए-लिस्ट एक्टर्स की लाइन में आ जाएंगे। आइए आपको टॉप 7 ऐतिहासिक ड्रामा की लिस्ट दिखाते हैं:
पद्मावत: 302.15 करोड़ रुपये
तान्हाजी: 279.55 करोड़ रुपये
बाजीराव मस्तानी: 184.20करोड़ रुपये
केसरी: 154.41 करोड़ रुपये
छावा: 121.43 करोड़ रुपये
सम्राट पृथ्वीराज: 68.05 करोड़ रुपये
जोधा अकबर: 56.04 करोड़ रुपये
विक्की कौशल की छावा पार करेगी 300 करोड़ का आंकड़ा
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म छावा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। शानदार कहानी और बेहतरीन एक्टिंग के जरिए छावा दर्शकों को लगातार बांधने में कामयाब रही है। दर्शक सिनेमाघरों से छावा की तारीफ करते हुए बाहर आ रहे हैं। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पांस का ही नतीजा है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद लगा रहे हैं कि विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी। अगर छावा ऐसा करती है तो यह विक्की कौशल की पहली सोलो 300 करोड़ी मूवी बन जाएगी।
