Chhaava Box Office Day 2: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है विक्की कौशल की 'छावा', आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Prediction Day 2: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। दो दिनों में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 65 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Prediction Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और साउथ की फिल्मों की फेमस हीरोइन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। ऑडियंस को ओर से इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि 'छावा' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले सभी को हैरान कर दिया है। शनिवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें यह मूवी 2 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है 'छावा'

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दो दिनों के अंदर यह फिल्म 67.50 करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है। फिल्म की चारोंओर जमकर तारीफ हो रही है। रविवार के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। निर्माताओं को उम्मीद है कि 'छावा' शुरुआती वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी।

End of Feed