Chhaava Box Office Day 1: ओपनिंग पर निर्माताओं की झोली पैसों से भर देगी विक्की कौशल की 'छावा', कमाएगी इतने करोड़

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Prediction Day 1: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म 'छावा' (Chhaava) सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उसके मुताबिक विक्की-रश्मिका की 'छावा' ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी।

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के लिए लोगों ने बहुत लंबा इंतजार किया था। इस मूवी में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फिल्म 'छावा' को सुपरहिट कराने के लिए इसका प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले टिकट खिड़की पर भी धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्की-रश्मिका की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में निर्माताओं की झोली पैसों से भर देगी।

Chhaava Box Office

बॉक्स ऑफिस धमाकेदार ओपनिंग लेगी विक्की कौशल की 'छावा'

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'छावा' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 25-30 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन करेगी। यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। इस कलेक्शन के साथ यह मूवी विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। इस मूवी को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

End of Feed