Chhaava Box Office Day 6: छठवें दिन ओपनिंग डे भी आगे निकली 'छावा', कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान

Chhaava Box Office Day 6: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। छठवें दिन इस फिल्म ने ओपनिंग डे से भी अधिक कमाई की है। जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

Chhaava Box Office Day 6: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' इस समय सिनेमाघरों पर धूम मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिस कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है। 'छावा' ने बुधवार को यानी छठे दिन लंबी छलांग मारी है। विक्की कौशल की फिल्म ने छठे दिन अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

Chhaava Box Office

Chhaava Box Office

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का मिला फायदा

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। बुधवार को यानी छठवें दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का बहुत ज्यादा फायदा मिला है। लक्ष्मण उतेकर की छावा ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सोमवार को फिल्म ने करीब 24 करोड़ की कमाई की। वहीं बुधवार को इस फिल्म ने ओपनिंग डे का रेकॉर्ड तोड़ते हुए 32 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी तक कुल कमाई 197.75 करोड़ रुपये हो गई है। जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 265 करोड़ के आसपास की कमाई कर चुकी है।

End of Feed