बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Day 5: 200 करोड़ी होने से एक इंच दूर है विक्की-रश्मिका की फिल्म, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 5: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने 5 दिनों में कमाल कर दिया है। यह मूवी अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने मंगलवार को भी तगड़ा बिजनेस किया है।

Image

Vicky Kaushal's Chhaava

Chhaava Box Office Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के लिए साल 2025 लकी साबित होता दिखाई दे रहा है। 14 फरवरी एक दिन रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' (Chhaava) ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर दिया है। 3 दिनों में इस मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब यह मूवी वीक डेज में भी धांसू कमाई करने के बाद 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की कौशल स्टारर ने मंगलवार के दिन भी डबल डिजिट में बिजनेस किया है। आइए देखें फिल्म 5 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

200 करोड़ी होने से इतनी दूर है 'छावा'

Sacnilk ने अब जो आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा बेस्ड मूवी 'छावा' ने 24.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी 5 दिनों के अंदर 165 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। वीक डे भी 'छावा' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। इतना ही फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 'छावा' विक्की कौशल के करियर की हाईएस्ट ओपनर भी साबित हुई थी।

लक्ष्मण उतेकर ने विक्की कौशल की 'छावा' का निर्देशन किया है। इस मूवी में विक्की कौशल द्वारा निभाए गए छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को लोगों ने पसंद किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने येसूबाई का रोल निभाया है। अक्षय खन्ना को औरंगजेब के रोल में देखा गया है। इस मूवी ने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article