Chhaava Box Office Day 1 Prediction: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म ओपनिंग-डे पर रचेली इतिहास, कमाएगी 22 करोड़ रुपये

Chhaava Box Office Day 1 Prediction: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म छावा 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म छावा (Chhaava Box Office) की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देखते हुए ट्रेड पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ये मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का कारोबार करेगी।

Chhaava Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साल 2025 की शुरुआत बहुत शानदार नहीं रही है। एक से बड़ी एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दी हैं और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के कलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर यह कहा जाए कि अब तक साल 2025 को एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं मिली है तो शायद गलत नहीं होगा। बॉलीवुड का ये सूखा 14 फरवरी के दिन खत्म हो सकता है क्योंकि कल विक्की कौशल रश्मिका मंदाना अपनी नई मूवी छावा लेकर दर्शकों के सामने होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिस कारण भी दर्शक छावा को लेकर उत्साहित हैं। अगर ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देखते हुए माना जा सकता है कि ये 2025 की बिगेस्ट ओपनिंग लेगी।

Chhava Box Office

फिल्म छावा बनेगी साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर बनने के लिए तैयार है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने एडवांस बुकिंग से लगभग 10 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिल्म कल रिलीज होगी और जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि छावा 14 फरवरी को 10 करोड़ के टिकिट आराम से बेच लेगी। अगर एडवांस बुकिंग और कल के कारोबार को जोड़ लिया जाए तो छावा के खाते में पहले दिन 20-22 करोड़ रुपये होंगे।

End of Feed