बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Day 1: ओपनिंग पर निर्माताओं की झोली पैसों से भर देगी विक्की कौशल की 'छावा', कमाएगी इतने करोड़

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Prediction Day 1: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म 'छावा' (Chhaava) सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उसके मुताबिक विक्की-रश्मिका की 'छावा' ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी।

Image

Chhaava Box Office

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के लिए लोगों ने बहुत लंबा इंतजार किया था। इस मूवी में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फिल्म 'छावा' को सुपरहिट कराने के लिए इसका प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले टिकट खिड़की पर भी धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्की-रश्मिका की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में निर्माताओं की झोली पैसों से भर देगी।

बॉक्स ऑफिस धमाकेदार ओपनिंग लेगी विक्की कौशल की 'छावा'

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'छावा' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 25-30 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन करेगी। यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। इस कलेक्शन के साथ यह मूवी विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। इस मूवी को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी लीड रल में मौजूद हैं। फिल्म में अक्षय कुमार को औरंगजेब का किरदार निभाते हुए देखा जएग। 'छावा' को दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इस मूवी का म्यूजिक ऐआर रहमान ने दिया है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article