Chhaava Day 9: थमने का नाम नहीं ले रही छावा की दहाड़, 'मेरे हसबैन्ड की बीवी को' को टिकने नहीं देगी विक्की कौशल की फिल्म

Chhaava Collection Day 9: दूसरे शनिवार को छावा का जलवा बरकरार रहा और फिल्म ने अच्छी कमाई की। दो हफ्तों में भी विक्की कौशल की फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ। इसके आगे अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैन्ड की बीवी रेंगकर चलती नजर आई। आइए बताते हैं दोनों फिल्मों का अबतक का कलेक्शन

Chhaava Collection Day 9: विक्की कौशल( Vicky Kaushal) -रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की फिल्म छावा( Chhaava) थिएटर में 9 वें दिन भी पैर जमाए हुए है। इस साल की पहली बड़ी फिल्म कही जाने वाली छावा दर्शकों का दिल जीत रही है। जिस तरह से फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी, अब 9 वें दिन भी इसका जलवा जारी है। छावा का असर यह है कि रिलीज होने वाली अन्य फिल्में कोई नहीं देख रहा है। वीकेंड पर थिएटर खासे भरे नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं शनिवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई

Chhaava Collection Day 9

छावा का कुल कलेक्शन

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' ने दूसरे हफ़्ते में भी बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने अब तक 286.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार को छावा ने शानदार कलेक्शन किया, जिसने 44 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म का कुल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। इसी तरह से दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज रहा तो संडे के कलेक्शन में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed