Movies List which earn 300 crore in 10 Days: सिनेमाघरों में इन दिनों विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की फिल्म छावा( Chhaava) का बोल-बाला है। छावा को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है जिस कारण यह 2025 की बड़ी हिट मूवी बन गई। साल की पहली हिट फिल्म की कमाई देखकर ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हो गए हैं। छावा अब 10 दिनों में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। आइए बताते हैं इससे पहले और किन फिल्मों ने 10 दिन में ही 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
छावा( Chhaava) को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं अबतक फिल्म ने 286.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो यह 10 वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इससे पहले इन फिल्मों ने भी 10 दिन के अंडर 300 करोड़ कमा लिए थे। यहाँ देखें लिस्ट:
इस लिस्ट में सबसे ऊपर है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 हिंदी: दिन 5
शाहरुख खान की जवान 6 दिन में 300 करोड़ कमा लिए थे।
पठान ने 7 दिन में
एनिमल ने 7 दिन में
सनी देओल की गदर 2 ने 8 दिन में
पिछले साल रिलीज हुई राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने 8 दिन में ही 300 करोड़ कमा लिए थे।
बाहुबली 2 हिंदी ने 10 दिन में।
विक्की कौशल की छावा ने 10 दिन में
️ यश की KGF 2 हिंदी वर्जन ने 11 दिन में
आमिर खान की दंगल ने 13 दिन में
संजू: दिन 16
टाइगर ज़िंदा है: दिन 16
पीके: दिन 17
वॉर : दिन 19
बजरंगी भाईजान: दिन 20 ️
सुल्तान: दिन 35
