Chhaava Box Office Collection Day 29: छावा ने तोड़ा शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड, होली के दिन जमकर छापे नोट

Chhaava Box Office Collection Day 29: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा को रिलीज हुए 1 महीने हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। छावा ने पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने होली के दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Chhaava Box Office Collection Day 29: विक्की कौशल की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए है, लेकिन इस फिल्म की कमाई अभी-भी शानदार हो रही है। विक्की कौशल की फिल्म को होली की छूट्टी का फायदा मिला है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 29वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection

फिल्मों को रिलीज हुए 4 हफ्ते हो रहे है, जिस कारण फिल्म की कमाई में फर्क तो जरूर पड़ेगा, लेकिन दूसरी फिल्मों की तुलना है ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने निर्देशित किया है। चौथे हफ्ते की कमाई में गिरावट तो देखी गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पांचवें शुक्रवार को लगभग 7.25 करोड़ रुपये (हिंदी: 6.5 करोड़ रुपये; तेलुगु: 0.75 करोड़ रुपये) कमाए, जिससे फिल्म की कुल कमाई 546.75 करोड़ रुपये (हिंदी: 534.45 करोड़ रुपये; तेलुगु: 12.55 करोड़ रुपये) हो गई। होली की छूट्टी का फिल्म को फायदा मिला है। ऐसा है कि लोग होली मनाने के अलावा एक्टर की फिल्म देखने के लिए भी समय निकाले हैं।

End of Feed